फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC RO ARO 2021: यूकेपीएससी आरओ और एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां पढ़िए कब-क्या होगा

Wed, 22 Dec 2021 11:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC RO ARO Exam 2021: यूकेपीएससी (UKPSC) की ओर से आरओ यानी समीक्षा अधिकारी और एआरओ यानी सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021 की नई तिथियां घोषित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
यूकेपीएससी आरओ और एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC RO ARO Exam 2021: यूकेपीएससी यानी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से आरओ यानी समीक्षा अधिकारी और एआरओ यानी सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UKPSC RO ARO Prelims Exam 2021) की नई तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। इसके साथ ही आयोग ने आरओ और एआरओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UKPSC RO ARO Prelims Admit Card 2021) जारी करने की तारीखें भी घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri Result Live 2021: रेलवे में बंपर नौकरियों के अवसर, जानिए कब और कैसे करना होगा भर्ती आवेदन
 

यूकेपीएससी आरओ और एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा (UKPSC RO ARO Prelims Exam 2021) के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से परीक्षा प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2021 को किया जाना निधार्रित है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये 08 जनवरी, 2022 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यूकेपीएससी की परीक्षाओं का आयोजन कोविड-19 और ओमिक्रॉन से बचाव दिशा-निर्देश के अनुरूप विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : Bank Recruitment 2021: इस बैंक में जूनियर अफसर और लिपिक कैडर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता
 
विज्ञापन

यूकेपीएससी ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि महाधिवक्ता कार्यालय के अन्तर्गत एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या- A-3/ E-2/ DR/ AG (RO/ ARO)/ 2021 द्वारा 15 अगस्त, 2021 को विज्ञापित महाधिवक्ता कार्यालय के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा- 2021 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 23 जनवरी, 2022 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न नगरों में किया जाएगा। उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit-Card) दिनांक 08 जनवरी, 2022 से आयोग की वेबसाइट www.ukpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से कोई सूचना/ प्रवेश-पत्र (Admit-Card) प्रेषित नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : UPSC NDA-NA I 2022: यूपीएससी एनडीए-एनए परीक्षा की अधिसूचना जारी, महिलाओं को भी मिलेगा दाखिला, जानिए आवेदन का तरीका

अधिक जानकारी के लिए ukpsc.gov.in पर RO_and_ARO_Mahadhivikta_Vigyapti देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें