UKPSC Forest Guard Exam 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 और कंबाइंड स्टेट (सिविल) अपर सबऑर्डिनेट सर्विस मेन परीक्षा 2021 की पहले से जारी परीक्षा तिथियां स्थगित कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर परीक्षा से संबंधित नोटिस देख सकते हैं। जहां नई तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है।
UKPSC Exam परीक्षा की नई तारीखें
यूकेपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, वन रक्षक परीक्षा 09 अप्रैल और अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा 23-26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले वन रक्षक भर्ती परीक्षा 22 जनवरी और अपर पीसीएस मेन 28 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक निर्धारित की गई थी। आयोग ने जानकारी दी है कि वह दोनों ही परीक्षाओं के लिए सभी प्रश्न पत्रों को दोबारा से अरेंज करेगा।
UKPSC Forest Guard Recruitment 2023: भर्ती विवरण
यूकेपीएससी की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत वेतन के तौर पर 21,700 से 69,100 रुपये दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे।
Upper PCS Main Exams अपर पीसीएस पदों का विवरण
वहीं दूसरी ओर कुल 1,205 उम्मीदवारों ने यूकेपीएससी 2021 अपर पीसीएस प्रीलिम्स की परीक्षा पास की है। पुलिस उप-निरीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यिकी, और अन्य सहित विभिन्न पदों पर कुल 318 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।