यूआईआईसी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 06 जनवरी 2024 तक है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे उन्हें क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
UIIC Recruitment आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000/- का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/बेंचमार्क दिव्यांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को 250 रुपये (सेवा शुल्क) का भुगतान करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में सहायक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।