TSLPRB Recruitment: आवेदन शुल्क
तेलंगाना पुलिस भर्ती के लिए आवेदक परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। तेलंगाना के एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400/- रुपये है। जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800/- रुपये है।
तेलंगाना पुलिस भर्ती के लिए योग्यता मानदंड
एससीटी पुलिस कांस्टेबल सिविल / एआर / एसएआर सीपीएल / टीएसएसपी, वार्डर, फायरमैन भर्ती उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, एससीटी पुलिस कांस्टेबल आईटी के उम्मीदवारों को एसएससी उत्तीर्ण होना चाहिए और इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक या सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम रखरखाव या कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक या मैकेनिक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।
एससीटी पुलिस कांस्टेबल मैकेनिक के उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए और वायरमेन या मैकेनिक मोटर वाहन या मैकेनिक डीजल या फिटर में आईटीआई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि एससीटी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के लिए उम्मीदवारों को एसएससी उत्तीर्ण होना चाहिए और ऑटो इलेक्ट्रीशियन या मैकेनिक मोटर वाहन या मैकेनिक डीजल या फिटर में आईटीआई प्रमाण-पत्र होना चाहिए या उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और लाइट मोटर व्हीकल या हैवी मोटर व्हीकल लाइसेंस भी होना चाहिए।