UPPCL Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती?
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 24 निर्धारित की है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वही, आवेदकों टाइपिंग भी आनी चाहिए।
UPPCL Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। UPPCL ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस तारीख के बाद उन्हें आवेदन का कोई भी मौका नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती के नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
UPPCL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, राज्य के एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
UPPCL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Vacancy/ Results के टैब पर जाएं।
- अब यहां कैंप असिस्टेंट भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।