फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TNUSRB SI Recruitment 2022: इस राज्य में सब इंस्पेक्टर के 400 अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Wed, 09 Mar 2022 10:49 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TNUSRB SI Recruitment 2022: तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 444 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
TNUSRB SI Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TNUSRB SI Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना देश में कौन ही नहीं देखता। अगर यह नौकरी पुलिस विभाग की हो तो लोगों की उत्सुकता और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे ही सराकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

TNUSRB SI Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 444 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से पुलिस विभाग के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर (तालुक और आर्म्ड रिजर्व) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को  36900 से 116600 तक का वेतन मिलेगा। 

TNUSRB SI Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
  • सब इंस्पेक्टर तालुक - 399
  • सब इंस्पेक्टर आर्म्ड रिजर्व - 45

TNUSRB SI Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
TNUSRB की ओर से जारी की गईी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है वह अपना आवेदन 7 अप्रैल, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और अपने दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। 

TNUSRB SI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अन्य जरूरी शैक्षणिक योग्यताओं से जुड़ीं जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट प्रदान की गई है। 

TNUSRB SI Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड द्वारा एसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मौखिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

TNUSRB SI Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?

TNUSRB SI Recruitment 2022: उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले उम्मीदवार TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  5. अब अपनी आईडी से लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें। 
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 
  7. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें