TNPSC Recruitment 2022: जो भी उम्मीदवार प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए एक अच्छे मौके की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने Group-VII-B के तहत एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती जा की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.tnpsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। वहीं, वेबसाइट पर इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन भी उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे चेक करने के बाद ही अपना आवेदन करें।