TN TRB Recruitment 2021: तमिलनाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (TRB) ने शिक्षक पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। 2 हजार से ज्यादा पोस्टग्रेजुएट असिस्टेंट पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी टीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों की संख्या
2098
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश शुगर मिल में नौकरी का शानदार मौका, जारी है आवेदन प्रक्रिया
ये भर्ती स्कूल शिक्षा और अन्य विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सहायकों / शारीरिक शिक्षा निदेशक ग्रेड I के पदों के लिए है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। इन रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा 26 जून व 27 जून को आयोजित होगी। इन पदों के लिए 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पास सभी मांगी गई जरूरी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए, तभी उनका आवेदन स्वीकार होगा।
1 मार्च से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च को खत्म होगी।