फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Mains Exam 2022: लेखपाल की मुख्य परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ग्राम्य समाज एवं विकास के ऐसे सवाल, क्या आपने कर लिया है अभ्यास

Thu, 14 Jul 2022 03:40 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

राजस्व लेखपाल के आठ हजार से अधिक पदों पर होने वाली  भर्ती की मुख्य परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जल्द ही पात्र उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के आठ हजार से अधिक पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की मुख्य परीक्षा 24 जुलाई 2022 को होगी। इस भर्ती  में सामान्य वर्ग के लगभग 3,271, ओबीसी के 2,174, एससी कैटेगरीके 1,690, एसटी वर्ग के 152 और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 798 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा भर्ती में महिलाओं के 1604, भूतपूर्व सैनिकों के 387 व दिव्यांगजन के 149 पद आरक्षित हैं। मुख्य परीक्षा में लेखपाल के 8,085 पदों के लिए दो लाख 47 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। राजस्व लेखपाल के मेंस एग्जाम के लिए शार्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स के प्रवेश पत्र कुछ ही दिनों में जारी होने वाले हैं। हालांकि आयोग की ओर से एडमिट कार्ड के संबंध में को आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। लेकिन इससे जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहींअगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं। 

ऐसे  महत्वपूर्ण सवालों का कर लें अभ्यास

गेंहू के लिए सर्वाधिक उपर्युक्त तापमान कितने डिग्री सेंटीग्रेड होता है?

विज्ञापन

उत्तर. 12.5 डिग्री सेंटीग्रेड । 
रैयतवाड़ी व्यवावस्था का खाका किसने तैयार किया था? 
उत्तर. एलेक्जेंडर रीड। 
प्याज में भोजन का संचय किसके रूप में होता है?
उत्तर.  सेल्यूलोज।
वर्ष 2020 -21 में भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन था?
उत्तर. 308.65 मिलियन।
जनगणना 201 के अनुसार ग्रामीण भारत की आबादी है?
उत्तर. 83.3 करोड़।
भारत में ग्रामीण रोजगार का सबसे बड़ा कार्यक्रम है?
उत्तर. मनरेगा।
पटवारी प्रणाली की शुरुआत किस शासक के काल में प्रारंभ हुआ?
उत्तर.शेरशाह सूरी। 
वर्तमान समय में भारत में पशु कल्याण बोर्ड का मुख्य कार्यालय कहां है?
उत्तर. चेन्नई।
अनवरत योजना किस अवधि के लिए बनाई गई थी?
उत्तर. 1978 से 1983।
जनपद प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम का आरंभ हुआ?
उत्तर. 1994 में। 
राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में पूछे जाने वाले ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्नों के अभ्यास के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम पर  विजिट करें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें