उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल की इस भर्ती के लिए परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए UPSSSC ने अभ्यर्थियों से आठ जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। इसके जरिये राज्य में लेखपाल के कुल 8085 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं और 19 जून को होने वाली परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस कोर्स UP Lekhpal FREE Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन अब सिर्फ एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। 19 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी सफल होंगे, उन्हें आगे सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्तियों में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ एक इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना होता था।
राज्य में होने जा रही लेखपाल भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को एक 100 नंबर की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। वर्तमान लेखपाल भर्ती में पदों की संख्या पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में कटऑफ स्कोर पिछली भर्ती की तुलना में थोड़ा अधिक रहे। यह अनुमान जताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों को इस भर्ती में अपना स्थान पक्का करने के लिए कम से कम 75 से 80 मार्क्स लाना होगा।
राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न भर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।