फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAIL Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Mon, 30 Oct 2023 03:43 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SAIL Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SAIL Attendant cum Technician Trainee Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में अटेंडेंट कम तकनीशियन ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

सेल में निकली इस भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 04 नवंबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 85 पदों को भरा जाएगा।

SAIL आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क + प्रोसेसिंग फीस 300 रुपये है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/विभागीय/ईएसएम उम्मीदवारों के लिए प्रोसेसिंग फीस 100 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम और विभागीय उम्मीदवारों को केवल आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है और उन्हें प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।

विज्ञापन

SAIL Recruitment पात्रता

उम्मीदवार के पास मैट्रिकुलेशन और एक एकीकृत इस्पात संयंत्र से संबंधित ट्रेड में न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का प्रशिक्षुता प्रशिक्षण पूरा करना और राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें