फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Phase 9 Result: एसएससी फेज-9 परीक्षा की आंसर की जारी, पांच अप्रैल तक दे सकेंगे चुनौती

Thu, 31 Mar 2022 11:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Phase 9 Answer Key 2022 Released % कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न/उत्तर 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आंसर की को चैलेंज करने के लिए पांच अप्रैल को शाम छह बजे तक का वक्त दिया गया है। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से चयन पोस्ट (चरण -9) परीक्षा, 2021 की अस्थायी उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic से उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने फेज-9 परीक्षा दो फरवरी से 10 फरवरी और 14-16 मार्च, 2021 को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में आयोजित की थी।   

विज्ञापन

फेज -9 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में किया गया था। उम्मीदवार अपने पंजीकरण लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट में लॉग इन करके आंसर की और रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं। संभावित उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति, यदि कोई हो तो उसे चुनौती दी जा सकती है। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न/उत्तर 100 रुपये का भुगतान करना होगा। उत्तर कुंजी को चुनौती देने यानी आंसर की को चैलेंज करने के लिए पांच अप्रैल को शाम छह बजे तक का वक्त दिया गया है। 
 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त समय- सीमा के बाद प्राप्त चुनौती आवेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी फेज-9 भर्ती के तहत जूनियर सीड एनालिस्ट, चार्जमैन, अकाउंटेंट, हेड क्लर्क, एमटीएस, सब-एडिटर, ड्राइवर, लाइब्रेरियन, साइंटिफिक असिस्टेंट, कंजर्वेशन असिस्टेंट टेक्नीकल और अन्य के पदों के लिए कुल 3,261 रिक्तियों को नियुक्तियां की जाएंगी।
 
विज्ञापन

एसएससी फेज-9 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए चरण

  1. एसएससी फेज-9 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  2. यहां फेज- IX/2021/ सिलेक्शन पोस्ट के लिए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। 
  3. पीडीएफ फाइल में दिए गए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. एसएससी फेज-9 आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. संभावित स्कोर की गणना करने के लिए अपने रिस्पॉन्स से मिलान करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करें और सेव करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें