फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam: एसएससी एमटीएस टियर-2 परीक्षा आठ मई को होगी, यहां पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश

Fri, 22 Apr 2022 11:46 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS Tier 2 Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा-2020 का पेपर-2 (वर्णनात्मक) को आठ मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
SSC MTS 2021 एसएससी एमटीएस भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS Tier 2 Exam 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा-2020 का पेपर-2 (वर्णनात्मक) को आठ मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा विभिन्न निर्धारिक केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। इस खबर में हम आपको परीक्षा और इससे जुड़े कुछ अहम दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन

उम्मीदवार जो एसएससी एमटीएस टियर-2 परीक्षा 2020 के लिए पात्र हैं, वे परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ssc.nic.in पर जा सकते हैं। एसएससी के अनुसार, परीक्षा की तारीख अभी अंतरिम है। यानी कि कोविड -19 महामारी के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अधीन परिस्थितिवश परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो समयपूर्व इसकी सूचना दे दी जाएगी।

बता दें कि एसएससी एमटीएस 2020 पेपर-1 के परिणाम मार्च, 2022 में घोषित किया गया था। टियर -1 परीक्षा पांच अक्तूबर से दो नवंबर, 2021 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। कुल 44,680 उम्मीदवारों ने टियर-1 परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वे टियर-2 के लिए पात्र हैं।
 
विज्ञापन

SSC MTS Exam से जुड़ी अहम जानकारियां
  1. परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि दो मई है।
  2. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को आरक्षण के भुगतान से छूट दी गई है। 
  3. एमटीएस भर्ती नियमों के अनुसार पदों के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष के बीच है। 
  4. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्तियों और पूर्व सैनिकों आदि के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में छूट देय होगी। 
  5. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। 
  6. इच्छुक छात्र अपने आवेदन आयोग की वेबसाइट- ssc.nic.in पर जमा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें