कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2022 से शुरू हो गई है। इस भर्ती के जरिये केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में MTS के पदों को भरा जाता है। SSC ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर है। दरअसल इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं और भारत सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके 30 अप्रैल 2022 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Video Course- Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली टियर 1 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। हवलदार तथा MTS भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
SSC द्वारा MTS भर्ती 2021 के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इस भर्ती के टियर 1 की परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग ने अधिसूचना के पैरा 14.4.3 में इस संबंध में जानकारी दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। गौरतलब है कि अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं। ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है।
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न भर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।