फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment 2021: जल्द हो सकती है MTS की परीक्षा, क्या आपको पता है कि नियुक्ति के बाद करना होता है मल्टीटास्किंग काम

सार

SSC ने MTS भर्ती के लिए इस साल फरवरी में अधिसूचना जारी की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि भर्ती के लिए जुलाई में परीक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
SSC MTS Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए 5 फरवरी 2021 को अधिसूचना जारी की थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च तक चली थी और उम्मीद जताई जा रही है कि इन पदों के लिए जुलाई में परीक्षा हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप  आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर विजिट करते रहें। SSC देश भर में केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में समूह 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए MTS की परीक्षा आयोजित करता है।  इस परीक्षा के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आप इस लेख के जरिए इन पदों पर नियुक्ति के बाद मिलने वाले वेतन, जॉब प्रोफाइल, करियर ग्रोथ जैसे  सभी जरूरी चीजों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
विज्ञापन


SSC (MTS) के तहत इन पदों पर मिल सकती है नौकरी

●दस्तावेजों का रखरखाव
●दफ्तर की सफाई और रखरखाव
●फोटोकॉपी और फैक्स भेजना
●दफ्तर के अंदर और बाहर फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज लाना-ले जाना
●गैर-लिपिकीय कार्य
●कार्यालय के रोजमर्रा के कार्य में सहायता करना
● डाक वितरण
●पार्कों, लॉन और पेड़-पौधों की देखभाल
●उच्च अधिकारियो द्वारा सौपा गया काम
(अन्य सभी पदों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देखें)

करियर ग्रोथ:
SSC मल्टीटास्किंग स्टाफ के रूप में काम करने वाले कर्मचारियो की पे बैंड के तहत वेतन में वृद्धि होती है जिसमें प्रमोशनल इन्क्रीमेंट, वार्षिक वेतन वृद्धि और जिम्मेदारियों के हिसाब से वेतन वृद्धि शामिल है। मंत्रालयों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को विभागीय परीक्षाओं के आधार पर प्रमोशन दिया जाता है। हालांकि SSC (MTS) के माध्यम से चुने गए कर्मचारियों को 5 से 6 साल होने के बाद बिना विभागीय परीक्षा दिए हुए भी कभी-कभी एलडीसी के पद पर प्रमोट किया जाता है। LDC के रूप में काम कर रहे कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के आधार पर UDC के पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। सर्विस की निर्धारित अवधि पूरी होने पर उसे डिफ़ॉल्ट रूप से भी पदोन्नत किया जा सकता है।

प्रमोशन :
SSC (MTS) के रूप में काम कर रहे कर्मचारियों को समय-समय पर प्रमोशन दिया जाता है। ये प्रमोशन इस प्रकार हैं :
पहला प्रमोशन -  3 साल की सेवा के बाद (वेतन में 1900/- रुपये की वृद्धि)
दूसरा प्रमोशन - 3 साल की सेवा के बाद (वेतन में 2000/- रुपये की वृद्धि)
तीसरा प्रमोशन - 5 साल की सेवा के बाद (वेतन में 2400/- रुपये की वृद्धि)
अंतिम पदोन्नति में 5400/- रुपये तक वृद्धि हो सकती है।

कैसे करें तैयारी :
इस प्रकार अगर आप भी SSC MTS की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आज से ही कठिन परिश्रम शुरू कर देना चाहिए। छात्रों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए www.safalta.com बेहद ही खास कोर्स लेकर आया है। इस कोर्स में युवाओं को 140 घंटे की क्लास के साथ 100 पीडीएफ मैटेरियल, ढेरों मॉक टेस्ट व टॉपिक टेस्ट आदि सुविधाएं प्रदान की जाती है। बेहतर परफॉर्म करने के लिए छात्रों को दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी गाइड करती है। छात्र घर बैठे इन कोर्सेज के द्वारा अपनी तैयारी कर सकते हैं। साथ ही रिवीजन के लिए इस कोर्स का रिकॉर्डेड बैकअप भी प्रदान किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की इस लिंक पर क्लिक कर आज ही जुड़ें इस कोर्स से https://www.safalta.com/ssc-mts-detailed-batch-2021 और शुरू करें SSC MTS की पक्की तैयारी। आप अपने फोन में इस लिंक से Safalta ऐप http://bit.ly/SAFALTA-APP डाउनलोड कर भी कोर्स से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें