फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Examination 2021: MTS परीक्षा के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना SSC की भर्तियों में 7 साल तक नहीं हो पाएंगे शामिल

सार

MTS भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 05 अक्तूबर से प्रारंभ हो गई है और यह 2 नवंबर तक चलेगी। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इतने लंबे समय तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 05 अक्तूबर से शुरू हो गई है।  MTS के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 05 अक्तूबर से 02 नवंबर के बीच आयोजित होनी है। इतने लंबे समय तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

हालांकि, SSC ने अभी तक इस बात की घोषणा नहीं कि है कि इस भर्ती में कुल कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाना हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या के बारे में जानकारी SSC बाद में देगी। इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर नियुक्त किया जाता है। अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं, तो रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।

एडमिट कार्ड हो गया है जारी
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को पहले उनका प्रोविजनल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें अभ्यर्थी अपने परीक्षा की तारीख तथा शहर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनका मूल एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले उपलब्ध कराया जा रहा है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान भूल कर भी ना करें ये गलतियां
MTS परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भूल कर भी ओएमआर शीट्स, रफ शीट्स जैसी चीजें घर ले जाने या परीक्षा के दौरान बिना बताए परीक्षा हॉल न छोड़े, वरना उन्हें 2 साल के लिए SSC की परीक्षाओं में बैठने से वंचित किया जा सकता है। जबकि परीक्षाकर्मियों के ऊपर हमला करना, उनको धमकी देना , परीक्षा में किसी भी तरह से कॉपी करना या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग करने जैसे गलत व्यहारों पर अभ्यर्थियों को 07 साल के लिए SSC की परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है।  

इसके अतिरिक्त अन्य गलतियों पर उनकी गंभीरता के हिसाब से अभ्यर्थियों को 2, 3, 5, या 7 साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। प्रतिबंधित करने के बाद अभ्यर्थी SSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले किसी भी परीक्षा में उतने सालों तक शामिल नहीं हो सकेंगे। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को MTS भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन का पैरा 19 ध्यान से पढ़ना चाहिए।

यहां से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई- बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें