फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS 2025 Correction Window: आवेदन पत्र में हो गई है गलती? आज से करें एमटीएस फॉर्म में सुधार, जानें तरीका

सार

SSC MTS 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एमटीएस 2025 भर्ती के लिए सुधार विंडो आज से खोलेगा। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई गलती रह गई है, वे अब ऑनलाइन मोड से फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS 2025 Correction Window: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) आज से SSC MTS 2025 के लिए करेक्शन विंडो खोलेगा। जिन उम्मीदवारों ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है और अपने फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती को सुधारना चाहते हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


करेक्शन विंडो आज, 4 अगस्त 2025 से सक्रिय होगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने नाम, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता, फोटो/सिग्नेचर या अन्य जरूरी विवरण में संशोधन कर सकेंगे।

कुल पद और परीक्षा तिथि

एमटीएस और हवलदार भर्ती के जरिए विभिन्न केंद्रीय विभागों में चपरासी, माली, जमादार, चौकीदार, गेटकीपर आदि पदों पर भर्ती की जाती है। इसके साथ ही केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार पदों पर भी नियुक्तियां होती हैं। इस बार भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,089 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्तूबर  2025 के बीच प्रस्तावित है।

सिर्फ दो बार मिलेगा सुधार का मौका

SSC MTS 2025 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को केवल दो मौके दिए जाएंगे। अगर आप पहली बार करेक्शन करते हैं और कुछ भूल जाते हैं, तो इसके बाद आपको केवल एक और मौका ही मिलेगा बदलाव करने के लिए।

पहली बार करेक्शन करने पर उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि दूसरी बार करेक्शन करने पर 500 रुपये शुल्क लगेगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि करेक्शन करते समय सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें ताकि दोबारा बदलाव की जरूरत न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म में सुधार करने का तरीका

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Login सेक्शन में जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • Application Form Correction - MTS 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • जिन जानकारियों में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें ध्यानपूर्वक एडिट करें।
  • करेक्शन फीस ऑनलाइन जमा करें और बाद में फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें