कुल रिक्तियां
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा कुल 1,590 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें ग्रेड ‘C’ के लिए 230 पद और ग्रेड ‘D’ के लिए 1,360 पद शामिल हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश पास के रूप में मान्य होगा, जिसे एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ले जाना अनिवार्य है।
ग्रेड ‘C’ के लिए अंग्रेजी में ट्रांसक्रिप्शन का समय 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट तय किया गया है। वहीं, ग्रेड ‘D’ के लिए अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय निर्धारित है।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा में तीन विषय शामिल होंग। सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति (50 प्रश्न, 50 अंक), सामान्य जागरूकता (50 प्रश्न, 50 अंक) और अंग्रेजी भाषा एवं बोध (100 प्रश्न, 100 अंक), इस प्रकार कुल 200 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट (दो घंटे) होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
भर्ती प्रक्रिया में कई चरण होंगे, जिनमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), वर्णनात्मक परीक्षण, कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और समग्र प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन शामिल है।