रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 8,326 पदों को भरा जाएगा। जिनमें से 4887 रिक्तियां एमटीएस पदों के लिए और 3439 सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार पदों के लिए निर्धारित हैं।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती अभियान में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD), और पूर्व सैनिक (ESM) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2024 है।