कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदायर भर्ती परीक्षा 2021 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया की आयुसीमा में बदलाव करते हुए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 22 मार्च 2022 को पूर्व में जारी नोटिफिकेशन में परिवर्तन करते हुए 24 मार्च को एक नया संशोधित नोटिस जारी कर जानकारी साझा की है। इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विज़िट कर लेना चाहिए। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE SSC MTS EBook PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना में एसएससी एमटीएस और हवलदार (CBN) पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा की गणना 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2004 के बीच की जानी थी जिसके मुताबिक अभ्यर्थी की उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए, जबकि हवलदार (CBIC) और एमटीएस के कुछ पदों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष है जिसकी गणना 2 जनवरी 1995 से 1 जनवरी 2004 के मध्य की जाएगी। लेकिन अब नए नोटिस के अनुसार, केवल एमटीएस पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2004 के बीच की जाएगी। वहीं, हवलदार (CBN) पदों की भर्ती की उम्र बढ़ा दी गई है जिसके लिए अब 18 से 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे जिनकी गणना 2 जनवरी 1995 से 1 जनवरी 2004 के बीच की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग द्वारा संशोधित नए नोटिस को देख लें।
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख- 22-03-2022 से 30-04-2022
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।