फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: एसएससी ने लॉन्च की नई वेबसाइट, उम्मीदवारों से कहा - 'नए सिरे से करें पंजीकरण'

Fri, 23 Feb 2024 11:20 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC New Website: एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने एक नई वेबसाइट लॉन्च की है और सभी उम्मीदवारों से उस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण (SSC New Registration) दोबारा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एसएससी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC New Website: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी अपडेट है। यह अपडेट खासतौर पर उनके लिए है, जो कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित होनी वाली भर्तियों के लिए तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, आयोग ने घोषणा की है कि उसने एक नई वेबसाइट (SSC New Website 2024) लॉन्च की है। हालांकि, आयोग ने बताया है कि नई वेबसाइट पर एक लिंक के जरिए पुरानी वेबसाइट काम करती रहेगी।

विज्ञापन


एसएससी ने कहा "कर्मचारी चयन आयोग एक नई वेबसाइट के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है, जिसे 17.02.2024 को लाइव किया गया है। हालांकि, मौजूदा वेबसाइट भी नई वेबसाइट पर एक लिंक के माध्यम से उपलब्ध रहेगी।"

SSC New Registration: नए सिरे से करें पंजीकरण

आयोग ने उम्मीदवारों को नई वेबसाइट पर नए सिरे से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (SSC OTR) करने की सलाह दी है, क्योंकि आयोग की वेबसाइट के पुराने संस्करण पर पहले किया गया ओटीआर अब अमान्य है।

एसएससी ने कहा, एक बार पंजीकरण के लिए विस्तृत निर्देश नई वेबसाइट पर 'For Candidates > Special Instructions > Instructions for filling OTR' अनुभाग के तहत उपलब्ध हैं।

एसएससी ने आगे बताया, "भविष्य की परीक्षाओं के लिए सभी आवेदन केवल नई वेबसाइट यानी https://ssc.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाएंगे।"

इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी), संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई), कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) पीजी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (यूजीसी नेट) सहित विभिन्न नई परीक्षा वेबसाइटें लॉन्च की गई हैं। इस लिस्ट में अब कर्मचारी चयन आयोग का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन

इस तरह करें नया पंजीकरण

नए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
  • एसएससी की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन पर क्लिक करें फिर रजिस्टर नाउ विकल्प पर क्लिक करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन लिंक खुलेगा और विवरण भरने के बाद जारी रखें लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • मोबाइल और ईमेल ओटीपी के सत्यापन के बाद, सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • दिए गए 'व्यक्तिगत विवरण' सेव हो जाएंगे।
  • अन्य विवरण भरें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
  • पहली बार लॉगिन करने पर, उपयोगकर्ताओं को अपना पासवर्ड बदलने के लिए कहा जाएगा।
  • पासवर्ड बदलें और दोबारा लॉगिन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें