SSC JHT परिणाम 2022 अब आगे क्या है?
आयोग द्वारा अगली अधिसूचना के रूप में, पेपर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी, योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंकों के साथ वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उपरोक्त दस्तावेज 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2022 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में एक अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी।
SSC JHT Result 2022: एसएससी ने जेएचटी भर्ती परीक्षा परिणाम देखने का तरीका
परीक्षा के अंकों की जांच के लिए उम्मीदवारों को नीचे उल्लेखित विस्तृत दिशा-निर्देशों का अनुसरण करना चाहिए।
-
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें।
-
यहां 'परिणाम' टैब के तहत, जेएचटी परीक्षा का परिणाम लिंक खोजें।
-
इसके बाद यहां संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
आपका परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
परिणाम विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसके प्रिंट आउट निकाल लें।