22 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
एसएससी ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
- जो उम्मीदवार किसी प्रश्न या उत्तर से असहमत हैं, वे 19 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे से 22 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- प्रति प्रश्न/उत्तर पर 50 रुपये शुल्क देना होगा।
- तय समय के बाद भेजी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
- डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी।
रिस्पॉन्स शीट केवल पर्सनल यूज के लिए
एसएससी ने यह भी बताया है कि डाउनलोड किया गया प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट केवल व्यक्तिगत उपयोग और स्व-मूल्यांकन के लिए है। इसके लिए उम्मीदवारों से एक अंडरटेकिंग भी ली जा रही है, जो लॉग इन करते समय चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल पर दिखाई देगी।
निर्धारित समय सीमा के बाद आंसर की और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं रहेंगी और भविष्य में इसके लिए किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एसएससी जेई परीक्षा क्या है?
एसएससी जेई परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में जूनियर इंजीनियर (Civil, Mechanical, Electrical, Quantity Surveying & Contracts) पदों पर भर्ती की जाती है। यह ग्रुप-बी (नॉन-गजेटेड) पद होता है और इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री धारकों के लिए यह एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का अवसर माना जाता है।