फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Tier II Exam Date: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा की तिथियां जारी, 18 और 19 जनवरी को होगी; देखें नोटिस

Fri, 19 Dec 2025 08:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier II Exam Date OUT: एसएससी ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को होगी। टियर-1 में सफल उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल होंगे। 18 जनवरी को लिखित परीक्षा और 19 जनवरी को स्किल टेस्ट (DEST) आयोजित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Tier II Exam: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर-2 परीक्षा 2026 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा 18 जनवरी और 19 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे ही टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। यह परीक्षा विभिन्न ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

SSC CGL Tier 2 Exam Schedule 2026: 18 और 19 जनवरी को होगी सीजीएल टियर-2 परीक्षा

18 जनवरी 2026 (पहला दिन):
इस दिन लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं-
  • गणितीय योग्यता और तार्किक क्षमता
  • इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन
  • जनरल अवेयरनेस
  • कंप्यूटर नॉलेज
  • सांख्यिकी (Statistics)

19 जनवरी 2026 (दूसरा दिन):
  • स्किल टेस्ट (DEST) आयोजित किया जाएगा, जो पेपर-1 का सेक्शन-4 है।
 
दिन तारीख पेपर सेक्शन विषय
दिन 1 18 जनवरी 2026 पेपर-I सेक्शन I गणितीय योग्यता व रीजनिंग
    पेपर-I सेक्शन II इंग्लिश व जनरल अवेयरनेस
    पेपर-I सेक्शन III कंप्यूटर नॉलेज
    पेपर-II - स्टैटिस्टिक्स
दिन 2 19 जनवरी 2026 पेपर-I सेक्शन IV स्किल टेस्ट (DEST)


आधिकारिक नोटिस देखें...
 
विज्ञापन

टियर-1 रिजल्ट के बाद आया एग्जाम शेड्यूल

एसएससी ने यह परीक्षा तिथि टियर-1 रिजल्ट जारी होने के एक दिन बाद घोषित की है। उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर लॉग इन करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस वर्ष-
  • 6,196 उम्मीदवार जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) के लिए
  • 2,781 उम्मीदवार स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II के लिए
  • 1,30,418 उम्मीदवार अन्य पदों के लिए टियर-1 में सफल घोषित किए गए हैं
टियर-1 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को कैटेगरी-वाइज टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जेएसओ, एसआई ग्रेड-II और अन्य पदों के लिए अलग-अलग कटऑफ तय की गई है।

एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती की जाती है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी भर्तियों में गिनी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें