फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL/CGL Exam 2021 : SSC ने की CGL और CHSL परीक्षा की तारीखें घोषित, लेकिन क्या इनमें हो सकता है बदलाव, जानें क्यों जताई जा रही है ऐसी आशंका

सार

SSC द्वारा इन परीक्षाओं के लिए जारी किए गए नोटिस के मुताबिक SSC CHSL टियर 2 की परीक्षा 9 जनवरी 2022 को होगी। वहीं, SSC  CGL टियर 2 की परीक्षा 28 और 29 जनवरी, 2022 को और टियर 3 की परीक्षा 06 फरवरी, 2022 को होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी का प्रकोप अब देश में खत्म हो रहा है और धीरे धीरे जनजीवन सामान्य हो रहा है। इसी क्रम में अब प्रतियोगी परीक्षाओं का भी आयोजन होना शुरू हो गया है जो कि पिछले कुछ समय से बंद हो गया था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को निकट भविष्य में कई परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (CHSL) 2020 के टियर 2 और कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2020 के टियर 2 और 3 के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इन परीक्षाओं के पहले टियर के परिणाम के संबंध में भी आयोग ने नोटिस जारी किया है और इस नोटिस के मुताबिक CHSL 2020 के टियर 1 के परिणाम 30 नवंबर को और CGL 2020 के टियर 1 के परिणाम 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। अगर आप भी इन परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


कब होनी है परीक्षा
SSC द्वारा इन परीक्षाओं के लिए जारी किए गए नोटिस के मुताबिक SSC CHSL टियर 2 की परीक्षा 9 जनवरी 2022 को होगी। वहीं, SSC CGL टियर 2 की परीक्षा 28 और 29 जनवरी 2022 को और टियर 3 की परीक्षा 6 फरवरी 2022 को होगी। अभ्यर्थी इन परीक्षाओं से संबंधित पूरी जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

क्या रद्द भी हो सकती है परीक्षा
SSC ने इन भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा तो कर दी है , लेकिन SSC ने अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल भी छोड़ दिया है। दरअसल SSC ने इन परीक्षाओं के लिए नोटिस जारी करते समय यह भी घोषणा की है कि यह भर्तियां कोरोना की मौजूदा स्थिति और सरकारी आदेशों के अनुरूप जारी की है है। ऐसे में यह संभावना है कि यदि कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो परीक्षाएं स्थगित भी की जा सकती हैं। 
विज्ञापन


क्या हैं इसके मायने
आयोग ने कोरोना की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए परीक्षा की तारीखें घोषित की हैं और यह उम्मीद जताई जा रही है कि मामले बढ़ने पर परीक्षा स्थगित की जा सकती है। हालांकि, वर्तमान समय में पूरे देश मे कोरोना काबू में है इसलिए इसकी तारीखों को आगे बढ़ाया जाएगा ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता है। हालांकि कोरोना के तीसरे लहर के आने पर या मामले बढ़ने पर परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाया जा सकता है , लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर हाल फिलहाल में नहीं आएगी। इसलिए इसकी संभावना नहीं है कि परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाया जाए।

यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें