प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती बेहद ही ज्यादा लोकप्रिय है। इस भर्ती में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और सरकारी नौकरी के अपने सपने को पूरा करते हैं। SSC ने हाल ही में GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की थी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। SSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिये पुरुषों के लिए 40274 और महिलाओं के लिए 4835 महिला तथा 175 NCB में सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं SSC इसके लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 को करेगी। GD कॉन्स्टेबल की यह भर्ती बेहद ही खास है, क्योंकि इसमें हिस्सा लेने वाले सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट भी दी गई है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के
SSC GD Free E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी सिलेबस
एसएससी जीडी सैलरी
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
2018 के मुकाबले इस बार कम हैं रिक्तियां
GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या इसकी 2018 भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई है। दरअसल वर्तमान भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 45284 पदों को भरा जाना है। जबकि 2018 में इसी भर्ती में रिक्तियों की संख्या 54953 थी। पहले चरण के बाद जब आयोग ने इन पदों की संख्या में वृद्धि की तो इनकी संख्या 60 हजार पार कर गई थी। हालांकि बीते वर्ष (2021) में 25,271 पदों पर भर्ती की गई थी।
आपके ऊपर क्या होगा असर
एसएससी GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए इस बार कम से कम 35 लाख आवेदन आ सकते हैं। रिक्तियों की संख्या कम होने की वजह से इसमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। इस भर्ती में CBT को छोड़कर अन्य चरण की परीक्षाएं सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की हैं, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार CBT का कटऑफ भी ऊपर रह सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती में कटऑफ राज्यों/क्षेत्रों और फोर्सेस के अनुसार अलग-अलग होता है। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं तो CBT में कटऑफ को पार करने के लिए आपको जोर-शोर से इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की
safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।