फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable Result: जल्द जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, जानिए संभावित कट ऑफ और कब आएगी आंसर की

Fri, 24 Dec 2021 02:08 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD Constable Cut Off Sarkari Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा का परिणाम कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की ओर से जल्द जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा आंसर की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा का परिणाम कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की ओर से जल्द जारी किया जा सकता है। SSC GD Constable Exam का परिणाम जनवरी, 2022 में जारी होने की उम्मीद है। जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में तकरीबन 30 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। सभी उम्मीदवारों को बेसब्री से एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। 

एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की अगले सप्ताह में संभव

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा की आंसर की 31 दिसंबर, 2021 तक आ सकती है। आंसर की को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी किए जाने की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों के औसत अनुमान के लिए यहां विशेषज्ञों द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल की संभावित कट ऑफ का आकलन किया गया है। यह कट ऑफ बीते सालों के परिणामों के आधार पर तैयार की गई है।

विज्ञापन

SSC GD Constable जनवरी के दूसरे सप्ताह में परिणाम की उम्मीद

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह कट ऑफ यहां केवल एक अनुमान के लिए साझा की गई है। वास्तविक कट-ऑफ इससे अलग होने की संभावना है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यदि रिपोर्ट सही है और जीडी कांस्टेबल अंतरिम आंसर की दिसंबर, 2021 के अंत तक आती है, तो उम्मीदवार जनवरी, 2022 के दूसरे सप्ताह में परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। इस परीक्षा में योग्यता हासिल करने वाले उम्मीदवार लगभग 25,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 
 
विज्ञापन

एसएससी जीडी 2021 परीक्षा अपेक्षित कट ऑफ

श्रेणी

संभावित कट ऑफ

अनारक्षित कोटा

76-78

ईडब्ल्यूएस कोटा

73-75

ओबीसी कोटा

68-72

एससी कोटा

60-64

एसटी कोटा

54-58

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें