इस दिन शुरू होंगे पंजीकरण
शेड्यूल के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण 24 नवंबर से शुरू होंगे और 28 दिसंबर, 2024 को समाप्त होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सचिवालय जैसे विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।
पेपर पैटर्न
सीबीटी में दो अंकों के 80 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे। पेपर को 4 भागों में विभाजित किया जाएगा - सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और जागरूकता, प्रारंभिक गणित, और अंग्रेजी या हिंदी।
प्रत्येक अनुभाग में 20 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी।