भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती सबसे पसंदीदा रास्ता है। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और CRPF, BSF, CISF, ITBP जैसे अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करते हैं। इस भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जाता है और आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन जनवरी 2023 में किया जा सकता है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी तैयारी कर सफलता हासिल कर सकते हैं।
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करना चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के हो। साथ ही फोटो में सामने से चेहरा साफ नजर आना चाहिए और फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी भी नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती में फोटो अपलोड करने से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर वे अपना फोटो तय नियमों के अनुसार नहीं अपलोड करते हैं तो उनका आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।
SSC की इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 18 से 23 साल के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता है और आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ मिलता है। लेकिन SSC ने इस बार कोरोना महामारी की वजह से GD भर्ती 2022 की अधिकतम आयु सीमा में अभ्यर्थियों को छूट देने का ऐलान किया है। आयोग ने सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस भर्ती की अधिकतम आयुसीमा में तीन साल का छूट देने का ऐलान किया है।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।