कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। प्रति वर्ष इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। आयोग ने हाल ही में CGL भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्तूबर 2022 को समाप्त हुई थी। SSC ने अब इस भर्ती के पहले टियर की परीक्षा तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक CGL भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी नवंबर के मध्य तक दी जा सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
SSC की इस भर्ती ने रिक्तियों की संख्या के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। दरअसल सूत्रानुसार चर्चा है कि आयोग इस भर्ती के जरिए तकरीबन 35 हजार पदों को भरेगा। CGL भर्ती के जरिए पिछले कुछ सालों से सात से 10 हजार पदों पर ही भर्ती की जा रही थी। लेकिन इस बार आयोग ने इसके जरिये बंपर बहाली करने का ऐलान किया है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या 37 हजार तक पहुंच सकती है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग द्वारा कोई जानकारी दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। गौरतलब है कि CGL भर्ती 2018 के जरिए 11,105 अभ्यर्थियों को और CGL भर्ती 2019 के जरिए 8421 अभ्यथियों को नौकरी मिली है। जबकि CGL भर्ती 2020 में यह संख्या घटकर 7035 हो गई थी।
इस भर्ती के अंतर्गत लेवल 8, लेवल 7, लेवल 6, लेवल 5 और लेवल 4 जैसे कुल 5 पे लेवल के पोस्ट आते हैं। इन पांचों पे लेवल के पदों पर सैलरी अलग-अलग होती है। 8वें पे लेवल के तहत आने वाले पदों के लिए वेतनमान 47600 रुपये से 151100 रुपये होगा। जबकि 7वें पे लेवल के पदों पर वेतनमान 44900 रुपये से 142400 रुपये, छठे पे लेवल के पदों पर वेतनमान 35400 रुपये से 112400 रुपये, 5वें पे लेवल के पदों पर वेतनमान 29200 रुपये से 92300 रुपये तथा चौथे पे लेवल के पदों पर वेतनमान 25500 रुपये से 81100 रुपये होगा। CGL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आकर्षक सैलरी के साथ अन्य कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलता है।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।