फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Police Constable 2025: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती; एसएससी ने जारी किया नोटिस

Mon, 22 Sep 2025 09:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Delhi Police Constable 2025: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया। कुल 7,565 पदों पर वैकेंसी है। ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक होंगे। परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,565 पदों पर कांस्टेबल (Exe.) पुरुष व महिला तथा पूर्व सैनिक श्रेणियों में भर्तियां होंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता के रूप में न्यूनतम 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना जरूरी है। हालांकि, बैंड्समैन, बुगलर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर और दिल्ली पुलिसकर्मियों के बेटों के लिए 11वीं पास भी मान्य है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि उनके पास LMV (मोटरसाइकिल या कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक 18 से 25 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। कैलेंडर में नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां:
  • नोटिफिकेशन जारी: 22 सितंबर 2025
  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 22 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 अक्तूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
  • एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 29-31 अक्तूबर 2025
  • परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026

SSC Delhi Police Constable Vacancy Deatils: पदों का विवरण

 
पद UR EWS OBC SC ST कुल
कांस्टेबल (Exe.) – पुरुष 1914 456 967 729 342 4408
कांस्टेबल (Exe.) – पुरुष [Ex-Servicemen (Others)] 107 26 54 62 36 285
कांस्टेबल (Exe.) – पुरुष [Ex-Servicemen (Commando)] 106 25 56 138 51 376
कांस्टेबल (Exe.) – महिला 1047 249 531 457 212 2496
कुल 3174 756 1608 1386 641 7565
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जो केवल सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को देना होगा, जबकि महिलाएं, SC/ST उम्मीदवार और योग्य पूर्व सैनिक इस शुल्क से मुक्त रहेंगे। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकेगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • ईमेल ID और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें