DRDO SSPL Vacancy Details: कुल 14 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के 12 पद, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II का 1 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) का 1 पद शामिल है। यानी सबसे ज्यादा अवसर प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के लिए उपलब्ध हैं। यह भर्ती खासकर साइंस और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है।
योग्यता
इस भर्ती में योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के लिए उम्मीदवार के पास साइंस या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। वहीं प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II पद के लिए आईटीआई या डिप्लोमा की डिग्री मांगी गई है, जो इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन या कंप्यूटर साइंस शाखाओं में होनी चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है और इसके साथ-साथ टाइपिंग तथा बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना अनिवार्य है। इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I : साइंस या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II : आईटीआई या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रुमेंटेशन/कंप्यूटर साइंस)
- एमटीएस : 12वीं पास, साथ ही टाइपिंग और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य
वेतनमान
वेतनमान की बात करें तो प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I को 30,000 रुपये प्रति माह, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II को 26,000 रुपये प्रति माह और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) को 22,000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी पूरी तरह कॉन्सॉलिडेटेड होगी, यानी इसमें किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता शामिल नहीं होगा।
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I : 30,000 रुपये प्रतिमाह
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II : 26,000 रुपये प्रतिमाह
- एमटीएस : 22,000 रुपये प्रतिमाह
आवेदन और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन नहीं करना है। इच्छुक अभ्यर्थी सीधे 26 सितंबर 2025 को डीआरडीओ एसएसपीएल के कार्यालय में जाकर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in. पर देखें।