SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के तहत सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसएससी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई) भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की आज यानी 15 अगस्त आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो उनके पास आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रात 11.00 बजे तक आवेदन जमा करने का समय होगा।
एसएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1876 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 109 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, 53 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में महिला एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं और शेष 1714 रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं।
एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनकर्ता की आयु 01 अगस्त, 2023 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अपने मूल विवरण का उपयोग करके चरण 1 पंजीकरण फॉर्म पूरा करें।
अब अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
दिल्ली पुलिस या सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर 2023 के लिए फॉर्म भरें।
सबमिट किया गया फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।