ये हो सकेंगे SSC CPO SI 2020 मेडिकल परीक्षा में शामिल
प्रावधानों के अनुसार, केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने पेपर- II में न्यूनतम अर्हक अंक (एनसीसी प्रमाण-पत्र धारकों को बोनस अंक जोड़े बिना) से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, यानी अनारक्षित में 30 फीसदी (60 अंक), ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 25 फीसदी (50 अंक) और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 फीसदी (40 अंक) पाने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग के लिए विचार किया गया है।
यह भी पढ़ें :
IBPS PO Prelims 2021 Result: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें स्कोरकार्ड
उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा के बारे में नियत समय में सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चिकित्सा परीक्षा के लिए प्रवेश प्रमाण-पत्र जारी करने के संबंध में आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों का अनुसरण करें। योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर 14.01.2022 को अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 14.01.2022 से 31.01.2022 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम / अंक टैब पर क्लिक करके और अपने पंजीकरण संख्या और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके देख सकते हैं।