फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHC Recruitment: बॉम्बे हाई कोर्ट में भर्ती आवेदन का आखिरी अवसर, जानिए पात्रता मानदंड

Thu, 06 Jan 2022 04:04 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉम्बे हाई कोर्ट में 247 क्लर्क पदों पर भर्तियों के लिए आज आवेदन करने का अंतिम दिन है। उम्मीदवार जल्दी आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। 
विज्ञापन
बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती अंतिम तिथि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाई कोर्ट में 247 क्लर्क पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के तहत उम्मीदवारों के पास आज आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in में आवेदन करने का अंतिम दिन है। उम्मीदवार जल्दी वेबसाइट में जाकर पात्रता मानदंड समेत अन्य जानकारियों को पढ़कर आवेदन करें। इस भर्ती के लिए 23 दिसंबर, 2021 को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। 

विज्ञापन

 उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जारी विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें। उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरण को वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाएं। 

 


BHC Recruitment के लिए ये है पात्रता मानदंड 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या कोई अन्य समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कानून में स्नातक डिग्री करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को पदों के लिए आवेदन करने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। 

 

BHC Recruitment की ये है आयु सीमा 

पदों पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 13 दिसंबर, 2021 को कम से कम 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, कुछ आयु में छूट की अनुमति भी प्रदान की गई। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 43 वर्ष तक की छूट है। 

 

BHC Recruitment के लिए चयन प्रक्रिया 

बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती की चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए चयनित किया जाएगा, उन्हें स्क्रीनिंग टेस्ट या लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। यह परीक्षा एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, मराठी, कंप्यूटर, अंकगणित और सामान्य बुद्धि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

 



विज्ञापन

BHC Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • आधिकारिक वेबसाइट-bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • अब क्लर्क भर्ती 2021 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी।
  • उम्मीदवार अब अप्लाई ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार पहले पंजीकरण करें और फिर आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र भरते समय 25 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा कराएं।
  • आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें। 
  • अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें