SSC CHSL admit card 2021: कर्मचारी चयन आयोग की सीएचएसएल परीक्षा 2019 कौशल परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड मध्य क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र (मुंबई), एमपी उप क्षेत्र, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (चंडीगढ़) और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए जारी किया गया है।
SSC CHSL exam 2019 skill test admit card: कर्मचारी चयन आयोग ने 26 अक्तूबर, 2021 को सीएचएसएल यानी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10 + 2) कौशल परीक्षा 2019 के लिए प्रवेश- पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीएचएसएल परीक्षा- 2019 स्किल टेस्ट में उपस्थित होना है, वे अपना प्रवेश- पत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीएचएसएल यानी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2019 स्किल टेस्ट 03 नवंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा हेतु कर्मचारी चयन आयोग ने एडमिट कार्ड मध्य क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र (मुंबई), मध्य प्रदेश उप क्षेत्र, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (चंडीगढ़) और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए जारी कर दिए हैं।
सीएचएसएल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
उस क्षेत्र में जाएं, जिसके लिए आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं।