यहां देख सकते हैं अपने अंक
आयोग ने बताया कि योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक पुरानी एसएससी वेबसाइट ssc.nic.in पर भी होस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके 24 मार्च तक अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। SSC CHSL अंतिम परिणाम फरवरी में घोषित किए गए थे। नियुक्ति के लिए कुल 1,211 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया था।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और पासवर्ड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- एसएससी सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।