फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2022: पांच हजार पदों के लिए होगी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा, सात मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 20 Feb 2022 01:51 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL 2022 Tier 1 Exam: SSC CHSL 2022 Tier 1 Exam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 7 मार्च, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
SSC CHSL Tier-1 म्गंउ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL 2022 Tier 1 Exam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस साल करीब 5000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार सात मार्च, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की डिजिटल इंडिया पहल के तहत तैयार की गई उमंग मोबाइल एप के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

SSC CHSL 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां

  1. लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/ कनिष्ठ सचिवालय सहायक 
  2. पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट
  3. डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)
 

 

हालांकि, उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस जमा करने,  चालान जनरेट करने और चालान भुगतान आदि के लिए दो से तीन दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। 
 

SSC CHSL Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू : 01 फरवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख : 07 मार्च, 2022
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख : 08 मार्च, 2022
  • फीस भुगतान चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि : 09 मार्च, 2022
  • बैंक समयावधि में चालान से भुगतान करने की अंतिम तिथि : 10 मार्च, 2022
  • आवेदन प्रपत्र में संशोधन या त्रुटि सुधार और संशोधन शुल्क जमा करने की समय-सीमा : 11 मार्च से 15 मार्च, 2022
  • टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि : मई 2022
  • टियर-2 डिस्क्रिप्टिव परीक्षा की तिथि : बाद में घोषित की जाएगी।

SSC CHSL 2022 आवेदन के लिए पात्रता मानदंड

कर्मचारी चयन आयोग की सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने की मार्कशीट होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष हो और 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

 
विज्ञापन

SSC CHSL Recruitment 2022 की आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर सीएचएसएल भर्ती आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा। 
  4. यहां पूछी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एप्लीकेंट लॉगिन करें।
  6. इसके बाद पूछी गई जानकारियों को दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें