फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Typing Test Postponed: 18 जनवरी का सीजीएल परीक्षा का टाइपिंग टेस्ट रद्द, कैलेंडर में नोट करें नई तारीख

Mon, 20 Jan 2025 07:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Typing Test Postponed: कर्मचारी चयन आयोग ने 18 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में निर्धारित टाइपिंग टेस्ट को रद्द करने का निर्णय लिया है। आयोग ने इस टेस्ट के लिए नई तिथि घोषित की है। संबंधित उम्मीदवार नीचे नोटिस देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
Postponed - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Typing Test 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल 2024 परीक्षा के टाइपिंग टेस्ट (Data Entry Speed Test) को पुनर्निर्धारित किया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है। नोटिस के अनुसार, 18 जनवरी, 2025 को दूसरी शिफ्ट में आयोजित टाइपिंग टेस्ट को तकनीकी गड़बड़ी के चलते रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन

SSC CGL Typing Test New Date: नोट करें नई तिथि

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 18 जनवरी को दूसरी पारी में निर्धारित एसएससी सीजीएल परीक्षा का टाइपिंग टेस्ट अब 31 जनवरी, 2025 को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोग ने बताया कि यह निर्णय टाइपिंग टेस्ट (डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट) के संचालन के दौरान कई तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना मिलने के बाद लिया गया है।
यहां देखें नोटिस -


 
नोटिस में लिखा है, "चूंकि, 18 जनवरी 2025 को शिफ्ट-II में आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 के लिए टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) के संचालन के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की घटनाएं सामने आईं, इसलिए 18 जनवरी 2025 को शिफ्ट-II के दौरान आयोजित उपरोक्त टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।"

यह भी पढ़ें: एसएससी ने जारी किया सीजीएल टियर-1 का अतिरिक्त परिणाम, 609 अभ्यर्थियों को टियर-2 में शामिल होने की अनुमति

 
विज्ञापन

SSC CGL Typing Test Admit Card: इस दिन जारी होगा संशोधित प्रवेश पत्र

नोटिस के अनुसार, अब यह टेस्ट 31 जनवरी को दोपहर 01:00 बजे आयोजित किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) पुनः परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के संशोधित प्रवेश पत्र भी बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि टाइपिंग टेस्ट पुनःपरीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र 27 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर-II परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "पुनः परीक्षा 31 जनवरी 2025 को पुनर्निर्धारित की गई है, परीक्षा प्रारंभ समय: दोपहर 01:00 बजे।
एसएससी सीजीएल टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) पुनः परीक्षा के लिए संशोधित प्रवेश पत्र 27 जनवरी को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें