उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
उम्मीदवारों को बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। अगर उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
BPSC 70th CCE 2024: अंकन योजना
उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक मार्किंग की जाएगी। वहीं बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों को अंक नहीं मिलेंगे।
BPSC 70th CCE परीक्षा और विवाद
BPSC 70वीं CCE भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2,027 रिक्तियों को भरना है। इस परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को किया गया था, लेकिन परीक्षा के बाद कई उम्मीदवारों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया और विरोध किया। इसके बाद आयोग ने 4 जनवरी 2025 को 22 केंद्रों पर पुनः परीक्षा आयोजित की, जिसमें कुल 12,000 उम्मीदवारों ने भाग लिया।
बीपीएससी 70वीं CCE परीक्षा के विरोध में हजारों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक नेता भी बीपीएससी विरोधकर्ताओं के समर्थन में खड़े हो गए हैं और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।