आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल टियर II भर्ती परीक्षा 26 अक्तूबर से 27 अक्तूबर 2023 तक पूरे देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है।
SSC CGL Tier II आपत्ति करा सकते हैं दर्ज
ध्यान रहे कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है, लिहाजा जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 अक्तूबर से 01 नवंबर, 2023 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति उठाए जाने वाले प्रत्येक प्रश्न के लिए, उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। 01नवंबर शाम 6.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।