फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर-1 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी, यहां जानें डाउनलोड करने और चुनौती देने का तरीका

Mon, 02 May 2022 10:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2022 : एसएससी ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी देखने के लिए उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सोमवार, दो मई को एसएससी सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी टियर-1 के लिए ऑनलाइन मोड में जारी कर दी गई है। इसके साथ ही, एसएससी ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी देखने के लिए उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

सात मई तक दे सकते हैं प्रोविजनल आंसर की को चुनौती

उम्मीदवार ध्यान दें कि उत्तर कुंजी प्रकृति में अंतरिम है और इसे उम्मीदवारों के लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा देश भर में 11 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी संबंधित आपत्तियां यदि कोई हो तो सात मई, 2022 को शाम पांच बजे तक उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 100 रुपये आपत्ति चुनौती शुल्क भी देना होगा। 
 
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल टियर-1 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण

  1. एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का अनुसरण कर सकते हैं।
  2. सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  3. 'उत्तर कुंजी' टैब के अंतर्गत उक्त परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर 'एसएससी सीजीएल संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022- टियर 1' के लिंक वाले विकल्प का चयन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  5. आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंचेंगे जहां आपको अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  6. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे अच्छी तरह से जांच लें।
  7. यदि आवश्यक हो तो आपत्तियां जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए उत्तर कुंजी की हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
  8. उत्तर कुंजी को चुनौती देने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए चैलेंज आंसर की पर क्लिक करें। 
  9. संबंधित आपत्तियां और उनके सही जवाबों को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज अपलोड करें।
  10. आपत्तियों की संख्या के अनुसार 100 रुपये प्रति प्रश्न की चुनौती शुल्क का भुगतान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें