फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2020-2021: 7035 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती, अगस्त में होगी परीक्षा

Fri, 16 Jul 2021 03:18 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा का आयोजन 13 से 24 अगस्त तक किया जाएगा।

विज्ञापन
एसएससी सीजीएल भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 7000 से भी ज्यादा पदों पर नौकरियां निकालीं हैं। आवेदकों का चयन टियर - 1, टियर - 2, टियर - 3 और टियर - 4 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। हाल ही में एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा का आयोजन 13 से 24 अगस्त तक किया जाएगा।

कुल 7305 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

विज्ञापन

बता दें कि एसएससी सीजीएल 2020 की अधिसूचना दिसंबर 2019 में जारी की गई थी। तब आयोग ने 6,000 से अधिक रिक्तियों को भरने की घोषणा की थी। हालांकि फरवरी 2021 में, आयोग ने एक अद्यतन रिक्ति सूची जारी की जिसमें भरे जाने वाले पदों की संख्या बढ़ाकर 7,305 कर दी गई थी। बता दें भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक में इस परीक्षा के माध्यम से कुल 500 लेखा परीक्षक, 400 मंडल लेखाकार पदों को भरा जाएगा।

जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी होगा प्रवेश पत्र

 

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) में कुल 1216 केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक के पदों को भरा जाएगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में कर सहायक के 1,085 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं एसएससी सीजीएल 2020 एडमिट कार्ड जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।

ये है तीनों परीक्षाओं का पैटर्न

विज्ञापन

एसएससी सीजीएल टियर -2 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। टियर -3 परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें डिस्क्रिप्टिव सवाल आएंगे। जबकि टियर -4 परीक्षा में कुछ सरकारी पदों और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए आवश्यक कौशल परीक्षण किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें