SSC Exam 2023 परीक्षा कार्यक्रम
एसएससी 2023 शेड्यूल के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 (टियर-II) 25, 26 और 27 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (टियर II) 02 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2023 (पेपर- II) 04 दिसंबर को आयोजित की जाएगी और दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2023 (टियर- II) 22 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, या सीपीओ टियर 1 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे टियर 2 परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी परीक्षाओं के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।