SSC CGL Admit Card: कब होगी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा केंद्र से जुड़ें अहम जानकारी दी गई है, उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
SSC CGL Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आवेदन की स्थिति से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां दिखाई दे रहे सीजीएल के आवेदन की स्थिति से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब क्षेत्र की सूची में सेंट्रल रीजन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।