इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड सहित अपने वैध क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आवेदन पत्र में उम्मीदवार के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और मैट्रिकुलेशन रोल नंबर जैसे विशिष्ट विवरणों में बदलाव करने की अनुमति होगी।
सिर्फ दो बार बदलाव करने का मौका
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवार को 'आवेदन पत्र सुधार विंडो' के दौरान अपने संशोधित/सही आवेदन को दो बार सही करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी। यानी अगर उसने अपने अपडेट किए गए आवेदन में भी कोई गलती की है, तो उसे आवश्यक सुधार/संशोधन करने के बाद एक और संशोधित/सही आवेदन फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र में कोई और सुधार नहीं किया जाएगा।"
इनता है सुधार शुल्क
जो अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार करना चाहते हैं, उन्हें संशोधन के बाद अपने ऑनलाइन आवेदन को फिर से जमा करने के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
एसएससी सीजीएल परीक्षा टियर 1 संभावित रूप से सितंबर-अक्तूबर के महीने में आयोजित होने वाली है और टियर-2 दिसंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जारी करेगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' पदों पर कुल 17,727 रिक्तियों को भरना है।