कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष कई तरह की भर्तियां आयोजित की जाती हैं। इनमें से एक संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती (SSC CGL) की परीक्षा भी होती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं जिन्हें प्री व मेंस एग्जाम से होकर गुजरना होता है। इस भर्ती में देशभर के सभी राज्यों से महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाते हैं। साल 2022 में भी आयोग की ओर से सीजीएल भर्ती का आगाज कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए करीब 20 हजार से अधिक युवाओं को देश के बड़े - बड़े केंद्रीय कार्यालयों में सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों का किन - किन पदों पर चयन होता है? चयनित हुए कैंडिडेट्स को वेतन कितना मिलता है? इसके अलावा और किन भत्तों एवं सुविधाओं का लाभ मिलता है? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हो सकता है। क्योंकि इस आर्टिकल में ऐसी कई जानकारियां साझा की गई हैं। वहीं अगर आप एसएससी की CGL भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा देना चाहते हैं तो आप इसकी बेहतर तैयारी के लिए देश के जाने - माने लर्निंग प्लेटफार्म सफलता डॉट कॉम की अनुभवी फैकल्टी द्वारा चलाए जा रहे खास SSC CGL 2022 - Join Now कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की सीजीएल भर्ती में अंतिम रूप से चयनित हुए उम्मीदवारों को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, इंस्पेक्टर परीक्षक, आयकर निरीक्षक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, सहायक केंद्रीय सतर्कताआयोग, सहायक,
केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक, निवारक अधिकारी निरीक्षक, सहायक (मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे), असिस्टेंट (इंटेलीजेस ब्यूरो), सहायक अनुभाग अधिकारी, इंस्पेक्टर (नारकोटिक्स), मंडल लेखाकार, समेत कई महत्वपूर्णपदों पर सेवा देने का मौका मिलता है।
इस साल आयोग केवल टियर -1 और टियर -2 के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा। टियर-3 और टियर-4 को अब टियर-2 में मिला दिया गया है। टियर- 2 में तीन पेपर होंगे जिनमें सभी पद के लिए पेपरजरूरी है। SSC CGL टियर 2 पेपर 1 में तीन नया मॉड्यूल शामिल हैं. उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 2 के तहत नए परीक्षा पैटर्न चेक कर लें।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।