फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway SER Recruitment 2023: दक्षिण पूर्व रेलवे में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका

Thu, 30 Nov 2023 08:10 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

South Eastern Railway Kolkata Apprentices Recruitment 2023: दक्षिण पूर्व रेलवे में विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Railway ECR Apprentice 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway SER Apprentices Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की तरफ से दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर), कोलकाता में विभिन्न इकाइयों और डिवीजनों में 1785 अपरेंटिस पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।

विज्ञापन

SER Kolkata आयु सीमा

आरआरसी एसईआर अपरेंटिस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरआरसी एसईआर कोलकाता अपरेंटिस भर्ती नियम 2023-24 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

SER Apprentices recruitment आवेदन शुल्क

रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण पूर्व रेलवे में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

Railway SER Apprentices शैक्षणिक योग्यता

आरआरसी एसईआर में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई / एनसीवीटी प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10वीं/ हाई स्कूल / मैट्रिक की परीक्षा पास होना चाहिए। ट्रेडवाइज भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें