फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में खेल कोटा के तहत निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Mon, 03 Jan 2022 04:07 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में खेल कोटा के तहत जारी किए गए भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 22 है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2022 तक है।
विज्ञापन
Railway Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 21 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां खेल कोटा के तहत जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 3 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


Railway Recruitment 2022: 22 पदों पर होगी नियुक्ति
भारतीय रेलवे में खेल कोटा के तहत जारी किए गए भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 22 है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

Railway Recruitment 2022: कैसे करें अपना आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अब होम पेज पर खेल कोटा भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अभी मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
4. अब एक बार और सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र डौनलोड कर लें और इस का प्रिंट निकलवा लें।

Railway Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना पड़ेगा। सामान्य वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये हैं। वहीँ, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखें गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें