फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SER Railway Recruitment: रेलवे ने निकाली 1785 पदों पर भर्ती, 10वीं व ITI पास को सीधे मिलेंगी नौकरियां!

Fri, 30 Dec 2022 06:44 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SE Railway Apprentice Recruitment 2022: साउथ ईस्टर्न रेलवे ने वर्कशॉप और अन्य प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Railway Jobs 2022-23 - फोटो : सोशल मीडिया
South Eastern Railway Apprentice Recruitment 2022: भारतीय रेलवे ने युवाओं को नए साल का तोहफा देते हुए बंपर भर्ती निकाली है। रेलवे की ओर से नए साल की शुरुआत 10वीं पास युवाओं को रोजगार देने के साथ की जा रही है। दक्षिण पूर्वी रेलवे ने यह जिम्मा उठाया है। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने वर्कशॉप और अन्य प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

दो फरवरी तक कर पाएंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया दक्षिण पूर्वी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तीन जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साउथ ईस्टर्न रेलवे की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, आवेदन दो फरवरी, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे का इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में 1785 अप्रेंटिस पदों को भरना है।  
विज्ञापन

2 of 4
आईटीआई पास के लिए नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Railway Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

आयु सीमा : आवेदक उम्मीदवारों को एक जनवरी, 2023 को 15 वर्ष से 24 वर्ष के मध्य आयु सीमा में होना चाहिए। हालांकि, नियमानुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में तीन वर्ष और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट देय है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
ITI प्रशिक्षु - फोटो : संवाद
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं पास और एनसीवीटी/ एससीवीटी द्वारा प्रदान किया गया आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। अप्रेंटिस जिस ट्रेड में करनी है उसी ट्रेड का आईटीआई पास सर्टिफिकेट किया जाना है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
आईटीआई में लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

SER Recruitment चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

दक्षिण पूर्वी रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती में चयन संबंधित ट्रेडों में अधिसूचना के तहत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई योग्यता सूची (ट्रेड-वार) के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को मैट्रिक में प्राप्त न्यूनतम 50 फीसदी कुल अंकों के साथ प्रत्येक ट्रेड में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस भर्ती में आवेदक सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को गैर-वापसी योग्य 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें